तीन माह तक चलेगा Haridwar Ardh Kumbh 2027, मकर संक्रांति से होगी शुरुआत; 20 अप्रैल को होगा अंतिम स्नान
हरिद्वार : वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ के स्नान की तिथियां घोषित हो गई हैं। अर्धकुंभ में कुल 10 स्नान होंगे। पहली बार चार अमृत स्नान होंगे। पहला अमृत स्नान छह मार्च और अंतिम 20 अप्रैल को होगा।

तीन माह चलने वाले इस अर्धकुंभ की शुरुआत 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति पर्व पर होगी। शुक्रवार को डामकोठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक यह घोषणा की गई।
पिछले लंबे समय से अर्धकुंभ को लेकर अखाड़ों के बीच तमाम मतभेद थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अखाड़ों की बैठक हुई जिसमें सभी मतभेद दूर कर लिए गए। इस मौके पर अर्धकुंभ के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।




