Sirsa महिला थाना ब्लास्ट मामले में अब होगा खुलासा, जांच के लिए एसआईटी गठित

सिरसा में महिला थाने के बाहर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे ग्रेनेड हमला न मानकर विस्फोटक वस्तु से किया गया हमला मान रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और केंद्रीय एजेंसियों से भी जानकारी साझा की जा रही है। पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं और उनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है।

Sirsa

हालांकि, सिरसा पुलिस इस ब्लास्ट के रिपोर्ट पंजाब की कांउटर इंटेलिजेंस टीम और एनआईए सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों से सांझा कर रही है। पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम वीरवार रात को सिरसा का दौरा कर चुकी है।

वीरवार शाम को सिरसा एसपी दीपक सहारन ने प्रेस वार्ता कि पकड़े गए आरोपितों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस कायराना हरकत को अंजाम दिया। घटना की रिपोर्टिंग में देरी की बात को स्वीकारते हुए बताया कि सूत्रों से वीडियो मिलने के बाद संदिग्ध वस्तु महिला थाना के बाहर फेंकने के प्रकरण की जांच शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button