गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, किसाने नेता ने दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी गुजरात के किसान नेता राजू करपडा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेजा, जिसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। करपडा के इस्तीफे को आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर गुजरात में जहां वे किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे।

क्या बताया इस्तीफे का कारण?
केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है। करपडा के इस्तीफे को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढवी ने कहा है कि राजूभाई एक मजबूत किसान नेता हैं और उन्होंने प्रदेश के किसानों की आवाज बनकर उनके हित में एक सफल आंदोलन का नेतत्व किया था।

Related Articles

Back to top button