‘आतंकवाद पूरी मानव जाति के लिए अभिशाप…’ मुंबई हमले की 17वीं बरसी पर बोले Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई आतंकी हमले की 17वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद को मानवता के लिए अभिशाप बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और अन्य नेताओं ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अमित शाह ने मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि राणा का प्रत्यर्पण पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार व अन्य नेताओं ने भी बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अमित शाह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
शाह ने एक्स पर लिखा- ‘मुंबई आतंकी हमले का डटकर सामना करते हुए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं और इस कायराना हमले में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Related Articles

Back to top button