बिहार के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनावों के लिए भाजपा तैयार, Amit Shah ने कार्यकर्ताओं को दिया नया टास्क
अमित शाह ने बिहार में राजग की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने प्रवासी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और कहा कि बिहार की जीत घुसपैठियों को बाहर करने के संकल्प की जीत है। शाह ने मोदी और नीतीश की जोड़ी को मिले समर्थन और राजग गठबंधन की एकता की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद रूकने और आराम करने का समय नहीं है, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का चुनाव सामने है और उसके लिए सभी को जुट जाना है। ध्यान देने की बात है कि तीन महीने बाद मार्च-अप्रैल में पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव होना है, जिनमें तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल भी शामिल है।




