पहली बार देश के बाहर भारतीय कंपनी बनाएगी बख्तरबंद वाहन, Rajnath Singh बोले- मेक फॉर द वर्ल्ड पर कर रहे काम

पहली बार एक भारतीय निजी कंपनी मोरक्को में बख्तरबंद वाहन बनाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को के समकक्ष अब्देलतिफ लाउदी के साथ बेरेचिड में एक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूएचएपी) का उत्पादन करेगा जिसे डीआरडीओ के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। यह अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है।

Rajnath Singh

इस बख्तरबंद प्लेटफॉर्म को भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। 20 हजार वर्ग मीटर में फैला यह संयंत्र अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है। यह आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति का परिचायक है।

Related Articles

Back to top button