SIR पर तमिलनाडु में बवाल, एमडीएमके प्रमुख वाइको की याचिका पर Election Commission को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ एमडीएमके प्रमुख वाइको की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। वाइको ने एसआईआर प्रक्रिया को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है। कोर्ट इस मामले पर दो दिसंबर को सुनवाई करेगा। एआईएडीएमके ने एसआईआर का समर्थन किया है, जबकि अन्य दलों ने इसका विरोध किया है।

वाइको ने अपनी याचिका में तमिलनाडु में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट एसआईआर के मसले पर बुधवार 26 नवंबर को भी कुछ मामलों में सुनवाई करेगा। कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर केरल में निकाय चुनावों को देखते हुए फिलहाल एसआईआर टालने की अर्जियों पर सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की थी। इसके अलावा बिहार के पहले से लंबित मामले पर भी सुनवाई होगी।




