तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे RSS chief Mohan Bhagwat, क्यों अहम मानी जा रही ये यात्रा?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यह दौरा आरएसएस के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में है। भागवत गुवाहाटी पहुंचे और राज्य मुख्यालय में बैठकें कीं। वह शताब्दी वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे, नागरिक और युवा सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को मणिपुर के लिए रवाना होंगे।

इस साल दूसरी बार असम की यात्रा पर जा रहे भागवत
इसी वर्ष भागवत की असम की यह दूसरी यात्रा है। फरवरी में उन्होंने गुवाहाटी में पांच दिन बिताए थे, इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। इस यात्रा के दौरान, भागवत असम में शताब्दी वर्ष से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और भविष्य की रणनीतियों पर राज्य स्तरीय संघ नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button