देश के चार शहरों में थी IED विस्फोट की तैयारी, 8 संदिग्धों ने बनाया था प्लान; Delhi Blast में खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो के पास हुए ब्लास्ट को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया है कि लगभग आठ संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी। उनकी योजना दो-दो के ग्रुप में चार शहरों में जाने की थी। हर समूह अपने साथ कई IED ले जाने वाला था।

Delhi Blast

गौरतलब है कि इससे पहले भी जानकारी सामने आई थी कि आतंकियो ने दीवाली और गणतंत्र दिवस पर धमाके की योजना बनाई थी।

हमले में शामिल फिदायीन की डीएनए जांच में क्या आया सामने?
गौरतलब है कि i20 कार ब्लास्ट में शामिल शख्स के डीएनए से आखिरकार इस बात की पुष्टि हो गई है कि 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास हुए विस्फोट में डॉ. उमर मोहम्मद शामिल था। घटनास्थल से बरामद मानव अंगों का मिलान उमर के परिवार के सदस्यों के डीएनए से हुआ। बाद में आई जांच रिपोर्ट में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा कि डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट करने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी था। विस्फोट के बाद, उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंस गया था। उसका डीएनए सैंपल उसकी मां से मेल खाता है।

 

Related Articles

Back to top button