धमाके के लिए जुटाए 20 लाख रुपये, पैसों को लेकर हो गया आतंकियों में विवाद; Delhi blast केस में नया खुलासा
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA ने खुलासा किया है कि आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद ने सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप बनाया था। डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर 20 लाख रुपये जुटाए थे, जिसे उमर को सौंपा गया। इस रकम से IED बनाने के लिए उर्वरक खरीदा गया। उमर और मुजम्मिल के बीच पैसों को लेकर विवाद भी था।

वहीं लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए थे। ये रकम उमर को सौंपा गया था। इसके बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये का 20 क्विंटल से ज्यादा NPK उर्वरक खरीदा था। इसके साथ ही डॉ उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था।




