‘न्याय की भाषा वही हो, जो न्याय पाने वाले को समझ आए’, नालसा के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सामाजिक न्याय का आधार बताते हुए व्यक्ति की हैसियत और स्थिति की परवाह किए बगैर सभी के लिए सुलभ और शीघ्र न्याय की पहुंच पर जोर दिया।

PM Modi

कहा कि जब न्याय सभी के लिए सुलभ हो, समय पर हो और हर व्यक्ति तक उसकी सामाजिक और वित्तीय पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना पहुंचे, तभी यह सही मायने में सामाजिक न्याय की नींव बनता है। प्रधानमंत्री ने लोगों की भाषा में न्याय और फैसलों की उपलब्धता को भी महत्वपूर्ण बताया।

कहा कि न्याय की भाषा वही हो, जो न्याय पाने वाले को समझ आए। कानून का मसौदा तैयार करते समय इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जब लोग कानून अपनी भाषा में समझते हैं, तो इससे बेहतर अनुपालन होता है और मुकदमेबाजी कम होती है। यह भी आवश्यक है कि फैसले और कानूनी दस्तावेज स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराए जाएं।

प्रधानमंत्री ने ये बातें कानूनी सहायता वितरण तंत्रों को सुदृढ़ बनाने पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन और विधिक सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सामुदायिक मध्यस्थता माड्यूल का भी शुभारंभ किया।

समारोह में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई, नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष और अगले प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीश व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button