कांग्रेस नेताओं की ऑडियो क्लिप वायरल, पूर्व CM Digvijay Singh को दीं गालियां
मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक ऑडियो क्लिप वायरल होने से विवाद हो गया है। इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा की बातचीत में चौकसे, दिग्विजय सिंह पर भड़कते हुए सुनाई दे रहे हैं। दोनों नेता क्लिप को फर्जी बता रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस में अनुशासन के लिए शिविर चल रहा है।

बैठक को लेकर प्रश्न से बात शुरू होती है, जो बाद में इंदौर में सीतलामाता बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आने तक जाती है। आडियो क्लिप में चौकसे दिग्विजय सिंह द्वारा डांटे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हैं और भड़ककर गाली भी देते हैं।




