कांग्रेस का दावा- Rahul Gandhi को मिली जान से मारने की धमकी; पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भाजपा प्रवक्ता द्वारा राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक टीवी बहस में भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को गोली मारने की बात कही जो कि गंभीर और निंदनीय है। वेणुगोपाल ने इसे राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा को सामान्य बनाने की साजिश बताया है।

रविवार को अपने पत्र में वेणुगोपाल ने कहा कि अगर भाजपा पैनलिस्ट के खिलाफ त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो इसे राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा में मिलीभगत और सामान्यीकरण के रूप में आंका जाएगा। वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता और पूर्व एबीवीपी नेता प्रिंटू महादेव ने राहुल गांधी को डरावनी और जघन्य जान से मारने की धमकी दी है।

 

Related Articles

Back to top button