Haryana राज्य खेल उत्सव : ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मंत्रोच्चारण व शंखनाद से शुभारंभ, गूंजा ‘माटी ते मेडल’ थीम सांग
हरियाणा राज्य खेल उत्सव का ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ शानदार आगाज हुआ। ‘माटी ते मेडल’ थीम सांग ने दर्शकों को प्रेरित किया। इस खेल उत्सव के शुरू होने से खिलाड़ियों में जोश का माहौल है, और वे अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हैं।

राज्य खेल उत्सव का शुभंकर ‘महाबली चीता’ रखा गया है, जो हरियाणा के खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, साहस और जीत की भावना का प्रतीक है। समारोह में हरियाणवी सिंगर अमित सैनी व पंजाबी सिंगर परवीन शर्मा की शानदार प्रस्तुति से पूरा स्टेडियम झूमने पर मजबूर हो उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पारंपरिक परिधान में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर हरियाणवी परंपरा और संस्कृति को जीवंत कर दिया।




