फिर इतिहास रचने को तैयार ISRO… लॉन्च करेगा सबसे भारी ‘बाहुबली’ रॉकेट; कैसे पड़ा इसका नाम?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सीएमएस-03 नामक सबसे भारी संचार उपग्रह लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह उपग्रह, जिसका वजन 4,410 किलोग्राम है, एलवीएम3-एम5 राकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। यह नौसेना के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा और दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच में सुधार करेगा। इसरो ने चन्द्रयान-3 जैसे मिशनों को भी सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है।

नौसेना के लिए कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
बहरहाल, सीएमएस-03 भारतीय भूभाग सहित एक विस्तृत समुद्री क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करेगा। यह उपग्रह नौसेना के लिए कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा देगा। यह उच्च क्षमता वाली बैंडविड्थ भी प्रदान करेगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल पहुंच में सुधार होगा। इससे नागरिक एजेंसियों को मदद मिलेगी और रणनीतिक अनुप्रयोगों में सुधार होगा।




