Ahmedabad विमान दुर्घटना की जांच में शामिल नहीं होगा पायलट समूह, ये है वजह
Ahmedabad पायलटों के संगठन एएलपीए इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि एएआइबी ने जून में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रही टीम में उसके प्रतिनिधि को शामिल करने के अनुरोध को सरकारी मानदंडों का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया है। इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। चर्चा मुख्य रूप से विमान दुर्घटना जांच में विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति पर केंद्रित रही।

एयरलाइन पायलट एसोसिएशन (एएलपीए) इंडिया के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को दिल्ली में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) के महानिदेशक जीवीजी युगंधर के साथ बैठक की। चर्चा मुख्य रूप से विमान दुर्घटना जांच में विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति पर केंद्रित रही।




