RSS के स्वयंसेवक भी करेंगे एसआइआर में सहयोग, Mohan Bhagwat ने दिया आदेश
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के दूसरे दिन बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड विषयों पर हुई चर्चा , श्री गुरुतेगबहादुर के 350वें बलिदान दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जारी हुए वक्तव्य

बैठक में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में प्रस्तावों पर चर्चा हुई। संघ ने साफ किया कि पंच परिवर्तन का विषय व्यापक है, जिसका कार्य होना है। इसके जरिए मजबूत राष्ट्र और समाज का निर्माण संभव है। पंच परिवर्तन के पांच आयाम के बल पर समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव संभव है।




