गृह मंत्री अमित शाह ने नारी शक्ति को सराहा, कहा- मानवता नारी शक्ति की ऋणी

गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत की प्रगति में महिलाओं के अद्वितीय योगदान की सराहना की। शाह ने कहा कि मानवता नारी शक्ति की ऋणी है।

समाज में नारी शक्ति की अद्वितीय भूमिका के लिए मानवता ऋणी है। पीढि़यों का पालन-पोषण करने और वैज्ञानिक एवं आर्थिक प्रगति को गति देने में उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू में है।

शाह ने आगे कहा-यह गहरी कृतज्ञता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला नीत विकास के ²ष्टिकोण को बढ़ावा देती है, जहां महिलाएं अब केवल प्रगति की साक्षी नहीं हैं। अब वह परिवर्तन लाने वाली हैं और महानता की ओर हमारी यात्रा का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

Related Articles

Back to top button