देश का उत्थान तभी संभव जब हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी: Chief Minister Rekha Gupta

नई दिल्ली- दिल्ली की Chief Minister Rekha Gupta ने कहा है कि आचार्य तुलसी जी का अणुव्रत आंदोलन केवल उपदेश नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक दिशा है। यदि प्रत्येक व्यक्ति उनके दिखाए मार्ग पर चले तो समाज में स्थायी और नैतिक परिवर्तन संभव है। मुख्यमंत्री ने यह विचार अणुव्रत समिति ट्रस्ट द्वारा आचार्य श्री तुलसी जी की 112वीं जयंती के उपलक्ष्य आयोजित अणुव्रत दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री के अनुसार आचार्य तुलसी जी ने यह भी सिखाया कि परिवर्तन की शुरुआत व्यक्ति से होती है। जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा और अपने जीवन में अनुशासन, स्वच्छता तथा ईमानदारी जैसे छोटे-छोटे नियम अपनाएगा, तभी समाज और देश सही मायनों में आगे बढ़ सकेंगे।

chief minister rekha gupta, delhi chief minister rekha gupta, rekha gupta interview, cm rekha gupta interview, delhi chief minister, rekha gupta, rekha gupta bite, who is rekha gupta, rekha gupta delhi, delhi chief minister attacked, cm rekha gupta, rekha gupta cm, rekha gupta family, rekha gupta speech, rekha gupta delhi new cm, rekha gupta latest news, delhi new cm rekha gupta, rekha gupta briefing pm modi, rekha gupta exclusive interview, rekha gupta age, bjp rekha gupta, rekha gupta bjp, how rekha gupta

दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली के महापौर श्री राजा इकबाल, अणुव्रत अनुयायी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक छोटा-सा ‘अणुव्रत’ अवश्य अपनाए, जैसे प्लास्टिक का उपयोग न करना, सड़कों पर गंदगी न फैलाना, गौशालाओं में गो-सेवा को प्राथमिकता देना और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना। उन्होंने कहा कि ये छोटे-छोटे संकल्प ही आचार्य तुलसी जी के विचारों का सार हैं, जो व्यक्ति और समाज दोनों को नई दिशा दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री तुलसी जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि देश का सुधार केवल सरकारों के प्रयासों से संभव नहीं है। जब देश के 140 करोड़ नागरिक यह भावना अपने भीतर लाएंगे कि यह देश उनका है और उसकी जिम्मेदारी भी उनकी है, तभी सच्चा परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यद्यपि हम सभी इतने तपस्वी नहीं हो सकते, जितने हमारे गुरुजन रहे हैं, परंतु उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास अवश्य कर सकते हैं। छोटे संकल्प और छोटे प्रयास ही एक बड़े सामाजिक परिवर्तन की नींव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button