स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा निरस्त करने का शीघ्र निर्णय ले सकती है सरकार, CM Dhami फीडबैक को लेकर हैं गंभीर
उत्तराखंड सरकार स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को रद्द करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री धामी इस मामले में फीडबैक को लेकर गंभीर हैं और युवाओं के हित में जल्द फैसला लेने की तैयारी में हैं। सरकार का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि एक-एक छात्र को न्याय मिलेगा। छात्र और युवाओं के हित में वह किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर परीक्षा निरस्त करने का अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि सरकार परीक्षा निरस्त करने के संबंध में शीघ्र घोषणा कर सकती है।




