Haridwar में आश्रम का कोठारी महंत 28 लाख की नकदी व सोना लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार के एक आश्रम से कोठारी महंत 28 लाख की नकदी और सोना लेकर फरार हो गया। महामंडलेश्वर यमुना पुरी महाराज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2009 में विकास सिंघल को दीक्षा दी थी और उसे वैराग्य पुरी नाम दिया था। वैराग्य पुरी को आश्रम का उत्तराधिकारी भी घोषित किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इसके बाद उन्हें वैराग्य पुरी नाम दिया गया था और अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया था। आश्रम के लेनदेन समेत सभी प्रमुख जिम्मेदारी वैराग्य पुरी संभालता था। बताया कि 10 अक्टूबर की रात वे पंजाब से आश्रम लौटे तो वैराग्य पुरी गायब मिला।




