‘अभिवाजित भारत है घर, एक कमरा किसी ने हथिया लिया’, Mohan Bhagwat का बड़ा बयान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि विभाजन के बाद सिंधी भाई पाकिस्तान में नहीं रुके बल्कि भारत आ गए यह गर्व की बात है। उन्होंने अविभाजित भारत को एक घर बताया और कहा कि परिस्थिति ने हमें उस घर से यहाँ भेजा लेकिन वह घर और यह घर अलग नहीं है।

कहा कि अविभाजित भारत वर्ष एक घर है। मेरे घर का एक कमरा किसी ने हथिया लिया है। कल उसे वापस लेकर फिर अपना डेरा वहां डालना है। भागवत ने रविवार को मध्य प्रदेश में सतना के सिंधी कैंप स्थित बाबा मेहर शाह दरबार के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।




