CM Fadnavis में बारिश से करीब 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान, सीएम फडणवीस ने कही ये बात
CM Fadnavis के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बारिश और बाढ़ से राज्य में 60 लाख हेक्टेयर भूमि को नुकसान पहुंचा है। सरकार ने प्रभावित लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का फैसला किया है जो सूखे जैसी स्थिति में दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन अगले दो से तीन दिनों में पूरा हो जाएगा।

फडणवीस ने विपक्ष की मांग के अनुसार, ओला दुष्काल घोषित नहीं किया और कहा कि आधिकारिक नियमावली में ऐसा कोई प्रविधान नहीं है। मराठी में ‘ओला दुष्काल’ वह स्थिति है जिसमें किसी विशेष क्षेत्र में कुछ समय तक लगातार या अत्यधिक वर्षा होती है। इसके परिणामस्वरूप फसलें नष्ट हो जाती हैं और बाढ़ से जान-माल की हानि होती है।




