ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, सर्दी के सारे रिकॉर्ड टूटे; दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, दिल्ली में पारा रिकॉर्ड स्तर पर गिर गया है। आयानगर में 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, दिल्ली में यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। उत्तराखंड और राजस्थान में भी पारा गिर गया है।

ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं। देश के कई इलाकों में तापमान 0-डिग्री के करीब पहुंचता जा रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।




