मोहन भागवत ने लॉन्च किया संघ गीत एल्बम, मातृभूमि को समर्पण बताया
Mohan Bhagwat : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने संघ गीत एल्बम लॉन्च किया जिसे उन्होंने मातृभूमि के प्रति समर्पण बताया। नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। एल्बम में शंकर महादेवन द्वारा गाए 25 गीत हैं। भागवत ने कहा कि आरएसएस के पास हर भारतीय भाषा में गीत हैं जो समर्पण की भावना से सृजित हुए हैं।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। संघ गीत एल्बम में प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन द्वारा गाए गए 25 गीत शामिल हैं।भागवत ने कहा, संघ गीत संघ गीत मातृभूमि के प्रति समर्पण और जीवन की साधना से सृजित हुए हैं।




