NASA का ये स्पेस मिशन केवल 17 दिन तक चला: कब और कैसे पहली बार एस्टेरॉयड पर उतरा था अंतरिक्ष यान?
नासा ने 2001 में नियर शुमेकर यान को इरोस एस्टेरॉयड पर सफलतापूर्वक लैंड कराया। यह किसी एस्टेरॉयड पर उतरने वाला दुनिया का पहला मानव निर्मित यान था। 17 दिनों के इस मिशन ने छोटे खगोलीय पिंडों के अध्ययन और भविष्य के एस्टेरॉयड माइनिंग मिशनों के लिए नए द्वार खोले।

नासा ने 12 फरवरी 2001 को इरोस नामक एस्टेरॉयड पर नियर शुमेकर यान के जरिए अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी। किसी एस्टेरॉयड की सतह को छूने वाला दुनिया का पहला मानव निर्मित यान बना था।
17 दिन तक चला NASA का स्पेस मिशन
नासा की मिशन कंट्रोल टीम ने इस अंतरिक्ष यान को केवल परिक्रमा (ऑर्बिट) के लिए डिजाइन किया गया था, न कि लैंडिंग के लिए, लेकिन अंतिम चरण में वैज्ञानिकों ने इस यान को एस्टेरॉयड पर लैंड कराने का फैसला लिया।




