Haryana में खेल महाकुंभ 2025 का शानदार आगाज, CM सैनी ने पैरालिंपिक विजेताओं को सम्मानित कर दिए 44 करोड़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने पैरालिंपिक खेलों के पदक विजेताओं को 44 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा को खेलों का गढ़ बताया और सरकार के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 प्रशिक्षकों को भी तीन करोड़ 56 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। समारोह में हरियाणा के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, राष्ट्रीय खेल 2025 के स्वर्ण पदक विजेताओं, 75 उत्कृष्ट खेल नर्सरियों के इंचार्ज और खेल विभाग के 75 उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।




