Shiv Sena Hindustan ने बांग्लादेश का पुतला फूंका, भारत सरकार से सैन्य कार्रवाई की मांग उठाई

लुधियाना में शिवसेना हिंदुस्तान ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में रोष मार्च निकाला। पार्टी अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में बांग्लादेश का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने “बांग्लादेश मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए और भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई करने तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को उठाने की मांग की। नेताओं ने हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

रोष मार्च में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब-राजस्थान प्रभारी कृष्ण शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने पुतले को आग लगाई। इस दौरान शिव सैनिकों ने हाथों में तख्तियां उठाई हुई थीं, जिन पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।

 

Related Articles

Back to top button