CM Bhagwant Mann ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, 1.50 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ दिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंपों में 1.50 लाख से अधिक लोगों की जांच की है और महामारी का कोई मामला सामने नहीं आया है। आशा कार्यकर्ताओं ने 2.47 लाख घरों तक पहुंचकर स्वास्थ्य किट वितरित किए हैं। राज्य में मच्छर नियंत्रण अभियान चल रहा है और पशुधन का भी ध्यान रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि सभी प्रभावित 2303 गांवों में तीन दिनों के दौरान मेडिकल जांच शिविर लगाए गए हैं। आशा कार्यकर्ता अपने गांव के प्रत्येक घर में जा रही है और अब तक लगभग 2.47 लाख घरों तक पहुंच स्थापित की जा चुकी है।




