PGCIL Recruitment 2025: आवेदन करने की लास्ट डेट कल, कुल 1543 पदों पर होगी भर्ती
PGCIL Recruitment : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में फील्ड इंजीनियर एवं फील्ड सुपरवाइजर के कुल 1543 पदों पर आवेदवन करने की कल अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया हैं वे अब कल यानी 17 सितंबर तक ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पद संबंधित विवरण
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से फील्ड इंजीनियर एवं फील्ड सुपरवाइजर के कुल 1543 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो इस प्रकार है।
फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 532 पद
फील्ड इंजीनियर (सिविल)-198 पद
फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल)- 535 पद
फील्ड सुपरवाइजर (सिविल)- 193 पद
फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन- 85 पद
शैक्षणिक योग्यता
फील्ड इंजीनियर एवं फील्ड सुपरवाइजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, बीएससी (इंजीनियरिंग) व इसके समकक्ष डिग्री या डिप्लोमा 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।




