Noida: आईएमएस में कार्निवल का आयोजन

Carnival organized in IMS

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में कार्निवल का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी के साथ संस्थान के शिक्षकों एवं छात्रों ने हिस्सा लिया। आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी द्वारा आयोजित कार्निवल के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ छात्रों को सोशल आन्ट्रप्रनर एवं स्टार्टअप से जोड़ना है। जिससे देश में नए रोजगार के सृजन के साथ-साथ छात्रों के रचनात्मकता में विकास हो। वहीं के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मेयर सुनीता दयाल ने छात्रों को उनके सफल, समृद्ध एवं उज्जवल भविष्य के लिए सतत कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्कूल ऑफ आईटी की एचओडी प्रोफेसर मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके छुपी हुई प्रतिभा से अवगत कराना है। वहीं आज के कार्यक्रम में छात्रों के लिए शिल्प, कला, संस्कृति और व्यंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से आईटी के छात्रों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बृहस्पतिवार को छात्रों के लिए गेमिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन हुआ। वहीं आज छात्रों ने शिल्प, कला, संस्कृति और व्यंजन से संबंधित स्टॉल लगाए।

Related Articles

Back to top button