PM Modi के पूर्वोत्तर दौरे का आज दूसरा दिन, असम को 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन असम में 18 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। दरांग में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और गुवाहाटी में रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे जिससे शहर में भीड़ कम होगी। गोलाघाट में असम बॉयो-एथोनॉल प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

आज कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी असम के दौरे के दूसरे दिन 18 हजार पांच सौ तीस करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्याल करेंगे। पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम दरांग में होगा। यहां पर प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं, गुवाहाटी में रिंग रोड परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी। इससे शहर में बढ़ती भीड़ को कम किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button