‘पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे सरदार पटेल, पर नेहरू ने…’, PM Modi ने बोला हमला
PM Modi ने जवाहरलाल नेहरू पर सरदार पटेल को कश्मीर को भारत में पूरी तरह से मिलाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक फायदे के लिए देश की एकता पर हमला किया और घुसपैठियों से राष्ट्रीय एकता को खतरा है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार हर अवैध प्रवासी को देश से बाहर निकालेगी और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगी। उन्होंने भारत की एकता के चार स्तंभों पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीतिक हितों के लिए देश की एकता पर हमला करने की मानसिकता गुलाम मानसिकता का हिस्सा है। कांग्रेस को न केवल अंग्रेजों से पार्टी और सत्ता विरासत में मिली, बल्कि उसने गुलाम मानसिकता भी अपना ली। उन्होंने घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया और उन्हें राष्ट्रीय एकता एवं जनसांख्यिकीय संतुलन के लिए गंभीर खतरा बताया।




