97 लाख पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग से होगा 40,000 करोड़ का फायदा, Nitin Gadkari ने नई गाड़ी पर छूट की अपील की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 97 लाख प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को कबाड़ में बदलने से केंद्र और राज्यों को जीएसटी के रूप में 40000 करोड़ रुपये तक का लाभ होगा। उन्होंने बताया कि अगस्त तक तीन लाख वाहन कबाड़ घोषित किए गए। गडकरी ने वाहन मालिकों से स्क्रैप प्रमाणपत्र जमा करने पर नए वाहन खरीदते समय पांच प्रतिशत की छूट देने का आग्रह किया।

Nitin Gadkari

गडकरी ने वाहन कलपुर्जा विनिर्माताओं के निकाय ‘एक्मा’ के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे अनुमान के मुताबिक करीब 97 लाख वाहनों को कबाड़ में बदलने की जरूरत है। ऐसा होने पर 70 लाख नौकरियां पैदा होंगी और केंद्र एवं राज्यों को जीएसटी राजस्व के तौर पर करीब 40,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।’

Related Articles

Back to top button