Vegetables: बेहतर आपूर्ति के कारण एक महीने में टमाटर की कीमत में 22 प्रतिशत से अधिक की कमी आई

Tomato prices fell by more than 22 percent in a month due to better supply

मंडी में टमाटर की कीमत में कमी के कारण खुदरा कीमत में भी कमी आ रही है। 14 नवंबर, 2024 को अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 52.35 रुपये प्रति किलोग्राम था जो 14 अक्टूबर, 2024 को 67.50 रुपये प्रति किलोग्राम से 22.4 प्रतिशत कम है। इसी अवधि के दौरान, टमाटर की आवक में वृद्धि होने से आज़ादपुर मंडी में मॉडल कीमतें लगभग 50 प्रतिशत घटकर 5,883 रुपये प्रति क्विंटल से 2,969 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं। पिंपलगांव, मदनपल्ले और कोलार जैसे बेंचमार्क बाजारों से भी मंडी की कीमतों में भी इसी तरह की कमी की सूचना मिली है।

कृषि विभाग के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2023-24 में टमाटर का कुल वार्षिक उत्पादन 213.20 लाख टन है जो 2022-23 में 204.25 लाख टन से 4 प्रतिशत अधिक है। हालांकि टमाटर का उत्पादन पूरे वर्ष होता है लेकिन उत्पादन क्षेत्रों और उत्पादन की मात्रा में मौसमी परिवर्तन होता रहता है। मौसम की प्रतिकूल स्थिति और आपूर्ति में मामूली व्यवधान के कारण टमाटर की फसल की उच्च संवेदनशीलता और फलों की शीघ्र खराब होने की प्रवृत्ति के कारण कीमतों पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। अक्टूबर, 2024 के दौरान टमाटर की कीमतों में उछाल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में अत्यधिक और लंबे समय तक बारिश के कारण था।

Related Articles

Back to top button