PM Modi जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के लिए तोहफा, लगाए जाएंगे 75 हजार हेल्थ कैंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू होगा। 17 सितंबर को लांच होने वाले इस अभियान में 75 हजार हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने निजी अस्पतालों से भी सहयोग की अपील की है। आंगनबाड़ी में पोषण माह भी शुरू होगा जहाँ पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

PM Modi

17 सितंबर को शुरू होगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान, लगेंगे 75 हजार हेल्थ कैंप

इसके साथ ही 17 सितंबर से देश के सभी आंगनबाड़ी में पोषण माह शुरू किया जाएगा। इनमें महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक खानपान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि इसका उद्देश्य परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को स्वस्थ व सशक्त बनाना है।

Related Articles

Back to top button