National: यह सुविधा वैश्विक एयरोस्पेस विनिर्माण में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करती है: श्री नरेन्द्र मोदी
The facility reinforces India's position as a trusted partner in global aerospace manufacturing: Shri Narendra Modi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उनके स्पेनिश समकक्ष श्री पेड्रो सांचेज़ ने 28 अक्टूबर, 2024 को गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्पेन के प्रधानमंत्री श्री पेड्रो सांचेज़ की पहली भारत यात्रा है और दोनों देशों के बीच साझेदारी आज एक नई दिशा पा रही है। सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे न केवल दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे, बल्कि ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को भी गति मिलेगी। श्री मोदी ने इस अवसर पर एयरबस और टाटा की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।




