Israel का यमन की राजधानी सना पर हमला, कहा- हूतियों के ठिकानों को निशाना बनाया

यमन। इसराइल और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव और गहराता जा रहा है। ताज़ा घटनाक्रम में इसराइली सेना ने रविवार देर रात यमन की राजधानी सना पर हवाई हमले किए। इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। सेना ने दावा किया कि यह कार्रवाई हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में की गई है। इसराइली सेना के अनुसार, निशाना बनाए गए ठिकानों में सैन्य प्रतिष्ठान, राष्ट्रपति भवन के पास का इलाका, कुछ पावर प्लांट और ईंधन भंडारण की जगहें शामिल थीं।

Israel

IDF ने आरोप लगाया कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही नागरिक ढांचों का इस्तेमाल अपनी “आतंकी गतिविधियों” को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं। सेना का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक हूतियों के हमले नहीं रुकते।
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब मध्य पूर्व में हाल के हफ्तों से तनाव लगातार बढ़ रहा है। हूती विद्रोही अक्सर इसराइल और उसके सहयोगियों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करते रहे हैं, जबकि इसराइल इन्हें ईरानी प्रभाव और रणनीति का हिस्सा मानता है।

Related Articles

Back to top button