घर पर कोई नहीं था, स्मार्ट मीटर लगाने घुस गए कर्मचारी; CM Dhami Helpline पर की शिकायत
देहरादून। देहरादून समेत प्रदेश्भर में ऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने का कार्य गतिमान है। दून में भी इन दिनों तेजी से घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। लेकिन, इसमें विवाद भी होने लगे हैं। देहराखास क्षेत्र में एक घर में कोई मौजूद न होने के बावजूद कर्मचारी मीटर बदलने लगे। मकान मालिक के घर पहुंचने पर उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। उनकी अनुमति के बिना उनका मीटर छेड़ने और कर्मचारियों के पास कोई आधिकारिक पहचान पत्र भी न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी है।




