किसानों के हितों से समझौता नहीं, चाहे कोई कीमत चुकानी पड़े… PM Modi ने टैरिफ पर ट्रंप को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद ने कहा है कि देश किसानों और पशुपालकों के साथ खड़ा है। भले ही इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। पीएम का इशारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने को लेकर था। ट्रंप चाहते हैं कि भारत अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को अपने बाजार में आसान पहुंच दे वहीं भारत अपने किसानों और पशुपालकों के हितों को लेकर किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है।

PM Modi

आइये जानते हैं कि अमेरिका और भारत के किसान आय के लिहाज से कहां खड़े हैं क्यों पीएम मोदी किसानों के साथ हर हाल में खड़े रहने की बात कह रहे हैं। भारत अमेरिका 11 करोड़ किसान परिवार हैं भारत में, 18.2 लाख किसान परिवार हैं अमेरिका में अमेरिका के किसानों की औसत आय अमेरिका के किसानों की संख्या काफी कम है, लेकिन उनकी औसत पारिवारिक आय 97,984 डालर है।

Related Articles

Back to top button