‘मैं नहीं होता तो दुनिया में 6 बड़े युद्ध चल रहे होते’, Donald trump ने फिर लिया भारत-PAK सीजफायर का क्रेडिट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि यदि उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता और सभी व्यापार वार्ता रोकने की धमकी नहीं दी होती, तो भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया होता। ट्रंप ने स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के साथ आधिकारिक वार्ता से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया भर में “छह बड़े युद्ध” को रोकने में हस्तक्षेप किया। इनमें भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध भी शामिल है।

Donald trump

वह गाजा में संघर्ष समाप्त करने के लिए इजराइल पर दबाव डालने के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। स्कॉटलैंड के साउथ आयरशायर स्थित अपने टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट से मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमने कई युद्धविराम करवाए… अगर मैं नहीं होता, तो छह बड़े युद्ध चल रहे होते – भारत पाकिस्तान के साथ लड़ रहा होता। हमारे पास कई ऐसे तनावपूर्ण क्षेत्र हैं जो युद्ध की स्थिति में थे।

मेरा मानना है कि एक बहुत बड़ा मामला भारत और पाकिस्तान का था क्योंकि आप दो परमाणु राष्ट्रों की बात कर रहे हैं। वह एक बहुत बड़ा मामला था। ट्रंप शुक्रवार से स्कॉटलैंड की निजी यात्रा पर हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं पाकिस्तान और भारत- दोनों देशों के नेताओं को जानता हूं और बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वे एक व्यापार समझौते की प्रक्रिया में थे और उसी समय परमाणु हथियारों की बात कर रहे थे,… यह बेतुका है। तो मैंने कहा, ‘यदि आप युद्ध करेंगे तो मैं आप लोगों के साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा’ और वह ऐसा युद्ध होगा जो अन्य देशों तक फैल जाएगा। उसका परिणाम होता परमाणु प्रदूषण जो हम सभी को प्रभावित करता।”

 

Related Articles

Back to top button