Amritsar : गोल्डन टेंपल को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मची सनसनी

अमृतसर – पंजाब में दरबार साहिब को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार धमकी भरा एक ई-मेल मिला है। जिसमें दावा किया गया है कि पाइपों में आरडीएक्स भर दिया गया है, जिससे गोल्डन टेंपल के अंदर धमाके किए जाएंगे। वहीं, मौके पर जांच के लिए डॉग और बम स्क्वायड पहुंच गया है। इस धमकी के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अमृतसर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। आर्मी और पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Amritsar

बता दें कि इससे पहले सोमवार को मेल पर ही गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की तरफ से धमकी दी गई है कि गोल्डन टेंपल को बम से उड़ा दिया जाएगा। ये जो धमकी दे रहे हैं, वे सिर्फ गोल्डन टेंपल की बात नहीं करते, वे सभी धर्मों के धार्मिक स्थानों को उड़ाने की बात भी कर रहे हैं। ये

इंसान जो धमकी दे रहे हैं, उनका कोई धर्म नहीं होता। ये लोगों में डर की भावना पैदा करने के लिए ऐसा करते हैं। सचिव ने कहा कि संगत पहले की तरह ही माथा टेकने आ रही है। गुरुघर में कीर्तन सुन रहे हैं। संगत से विनती है कि ये गुरुओं का दर है और यहां ऐसा सोचना भी पाप है। जिसने भी ये धमकी दी है, ये सरकारों का काम है कि वे उसे ट्रेस करे और सख्त से सख्त सजा दे। ये पुलिस प्रशासन और केंद्र का भी काम है कि इन्हें पकड़ा जाना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button