Crime News : Police पड़ी पीछे तो गाड़ी छोड़ भागे तस्कर

When the police chased them, the smugglers abandoned their vehicle and fled

Chittorgarh डीएसटी व बेगू थाना Police ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 221.670 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त सहित एक Thar जीप को जब्त किया है।

क्या बोले एसपी सुधीर जोशी

SP सुधीर जोशी ने बताया कि Police Headquater  के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला डीएसटी टीम व बेगू थाना पुलिस ने सादलपुर में संयुक्त नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान काटूंदा से सादलपुर की तरफ एक काले रंग की थार जीप आई। Police दस्ते ने रुकने का इशारा किया तो थार जीप चालक ने जीप को भगा लिया। पुलिस दल ने पीछा कर स्टॉप स्टिक से टायर पंचर कर थार जीप को रुकवाया। वाहन में सवार दो लोगों ने थार जीप की लाइट बंद कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को छोड़कर भाग गए।

Poice ने खेतों व आस-पास के जंगलों में उनकी तलाश की लेकिन अंधेरा व सुनसान जगह होने के कारण उनका पता नहीं चल सका। Thar car की तलाशी के दौरान 11 बोरियों में भरा कुल 221.670 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। Thar car  व अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में बेगू थाने से एसएचओ शिवलाल, कांस्टेबल कमलेश, अरुण, मनोहर, जगदीप व हरमिंदर सिंह तथा प्रभारी एसआई मुंशी मोहम्मद, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र पाल, अशोक, विक्रम, रणजीत व विजय शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button