CM Saini के जन्मदिन पर हवन यज्ञ

पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता श्री माता मनसा देवी में पूजा अर्चना कर यज्ञशाला में हवन यज्ञ में आहुति डालेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन 25 जनवरी को है। जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के नेतृत्व में शनिवार सुबह 8. 30 बजे श्री माता मनसा देवी मंदिर की यज्ञशाला में उनकी दीर्घायु के लिए हवन का आयोजन किया जा रहा है।
मुकेश सिंगला ने बताया इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता अपने साथियों सहित पवित्र यज्ञ की अग्नि में आहुति डालकर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना करेंगे और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button