मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान: गुजरात में 7 लाख करोड़ का निवेश, ग्रीन एनर्जी और ‘AI’ पर फोकस

मुकेश अंबानी ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात कॉन्फ्रेंस में गुजरात के लिए पांच बड़ी प्रतिबद्धताओं की घोषणा की। रिलायंस अगले पांच वर्षों में राज्य में 7 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे। कंपनी स्वच्छ ऊर्जा, कच्छ में वैश्विक सौर ऊर्जा केंद्र, भारत के सबसे बड़े AI-रेडी डेटा सेंटर और 2036 ओलंपिक के लिए साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह निवेश गुजरात के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

अपने संबोधन में उन्होंने गुजरात के साथ रिलायंस के गहरे संबंध पर जोर देते हुए कहा कि गुजरात हमारे लिए सिर्फ एक जगह नहीं है। गुजरात हमारा शरीर, हृदय और आत्मा है।

RIL चेयरमैन अंबानी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में रिलायंस ने गुजरात में 3.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश किया है और अब कंपनी इस राशि को दोगुना करते हुए अगले पांच वर्षों में 7 लाख करोड़ का निवेश करेगी। इस निवेश से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button