नेशनल हल्दी बोर्ड से सप्लाई चेन होगी बेहतर, किसानों और ग्राहकों को मिलेगा फायदा : PM Modi
नई दिल्ली। PM Modi ने मंगलवार को कहा कि नेशनल हल्दी बोर्ड की स्थापना से सप्लाई चेन मजबूत होगी और इसका फायदा किसानों और ग्राहकों दोनों को होगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नेशनल हल्दी बोर्ड की स्थापना बहुत खुशी की बात है। खासकर भारत भर में हमारे मेहनती हल्दी किसानों के लिए।” उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “इससे हल्दी उत्पादन में इनोवेशन, वैश्विक प्रचार और मूल्य संवर्धन के बेहतर अवसर सुनिश्चित होंगे। इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी, जिससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा।” तेलंगाना के निजामाबाद मुख्यालय वाले नेशनल हल्दी बोर्ड हल्दी की खेती से जुड़े किसानों के कल्याण और अच्छी वैरायटी एवं निर्यात पर ध्यान केंद्रित करेगा।
भारत का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन हब विशाखापत्तनम में, PM Modi करेंगे आधारशिला रखने




