Manohar Lal Khattar ने करनाल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत तीन प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar ने करनाल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर को 59 करोड़ के तीन परियोजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल के सेक्टर-32 में बनाए गए इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, सेक्टर-9 में क्रिकेट ग्राउंड और शक्ति कॉलोनी में बनाए गए महिला आश्रम का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-32 में इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। यह स्पोर्टस कॉम्पलेक्स 44 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है, जो 2 एकड़ में बनाया गया है। इस कॉम्पलेक्स में एक अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल बनाया गया है। जिसमें 10 लेन है। पूल हीटिंग, फिल्टरेशन, लाईटिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

Related Articles

Back to top button