Arvind Kejriwal का जाट आरक्षण का दांव, दिल्ली चुनाव

“दिल्ली यूनिवर्सिटी में जब एडमिशन लेने जाते हैं तो राजस्थान के जाट समाज को दिल्ली के कॉलेज में आरक्षण मिलता है. दिल्ली के जाट समाज को दिल्ली के कॉलेज में आरक्षण नहीं मिलता.” दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह बात कही.

Arvind Kejriwal: मुझे जेल भेजकर भाजपा ने सड़कों की मरम्मत का काम भी रुकवा दिया था, जिसे फिर शुरू किया है
जाट आरक्षण के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने चार बार जाट समाज को आश्वासन दिया लेकिन आरक्षण नहीं दिया. भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव से 25 दिन पहले जाट समाज की याद क्यों आ रही है? दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग में एक महीने से भी कम समय बचा है. चुनाव से पहले इस मुद्दे के आने पर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button