Delhi elections की कमान संभाले पीएम मोदी, उम्मीदवारों की लिस्ट पर नजर
नई दिल्ली: दिल्ली का दंगल जीतने के लिए हर दांव-पेच की आजमाइश हो रही है. दिल्ली चुनाव में कैसे जीत दर्ज की जाए, इसकी रणनीति बनाने में सभी पार्टियां जुटी हैं. भाजपा 27 साल का सूखा खत्म करने की रणनीति बना रही है. आम आदमी पार्टी जीत का चौका लगाने को बेताब है. वहीं, कांग्रेस भी इस बार आक्रामक होकर वनवास खत्म करना चाहती है. अब तक की फाइट से लग रहा है कि दिल्ली में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने करीब-करीब सभी सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं. दिल्ली की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं. हालांकि, भाजपा ने अभी 29 सीटों पर ही पत्ते खोले हैं. बाकी 41 सीटों के लिए भाजपा में अब भी मंथन जारी है. इसे लेकर ही शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार देर शाम को बैठक हुई.




