Chhattisgarh स्टील प्लांट में भारी हादसा: चिमनी ढहने से 24 मजदूर दबे, 4 की मौत की आशंका!

Chhattisgarh के मुंगेली के सरगांव स्थित कुसुम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। फैक्ट्री की चिमनी गिरने से 24 मजूदर दब गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। वहीं अन्य मजदूरों को निकालने का काम जारी है।

Chhattisgarh के जंगलों में नक्सलियों का सफाया: तीन नक्सली मारे गए
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर की बताई जा रही है। सरगांव स्थित कुसुम इस्मेल्टर्स प्लांट में अचानक भारी भरकम चिमनी गिर गया। इसकी चपेट में लगभग 25 मजदूर आ गए। खबरों की माने तो हादसा प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। हादसे के बाद फैक्ट्री में बचाल मच गया। दरअसल अन्य मजदूरों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। वहीं शोर शराबे के बाद दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। अभी तक एक मजदूर को बाहर निकाला गया है। घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य के दबे होने की सूचना है।

Related Articles

Back to top button